देवास

भारतीय सेना में ट्रेनिंग पूरी कर लौटे देव का ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर किया स्वागत

Share

dewas news

शिप्रा इंदौर। भारतीय सेना में ट्रेनिंग कर लौटने पर देव थांवलिया प्रजापति का शिप्रा में ग्रामीणों ने खुली जीप पर बैठाकर जुलूस निकाला। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

dewas news

सर्वप्रथम श्रीराम मंदिर में पूजन-अर्चन किया। यहां से खुली जीप पर सवार हुए। ढोल-बैंड के साथ युवा हाथों में तिरंगा लिए जुलूस में शामिल हुए। गांव के मुख्य मार्गों से जुलूस निकला। वरिष्ठ नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्रीगणेश जी के मंदिर पर जाकर पूजा-अर्चना कर जुलूस का समापन हुआ।

dewas news

इस अवसर पर दिनेश मांगरोला, भोलेराम थांवालिया, राजू परिहार, अशोक थांवलिया, देवीलाल परिहार, राजेश बराना, अजेश प्रजापत, नितिन प्रजापत, मोनू प्रजापत, विकास मांगरोला, निक्की बराना, सुदीप उपाध्याय, दीपक पटेल, सचिन गोयल, सुभाष सोलंकी, देवेंद्र तिवारी, शानू भदौरिया, दिनेश उपलाना, गोविंदा प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button