लीटरबिन में कचरा डालने पर एक्सिस बैंक कर्मचारी पर चालानी कार्रवाई
देवास। शहर के एबी रोड एवं अन्य स्थानों पर राहगीरों द्वारा खान-पान में उपयोग ली जाने वाली सामग्री का अनुपयोगी कचरा डस्टबिन में डाले जाने हेतु निगम द्वारा डस्टबिन लगाई गई है। लगाई गई डस्टबिनों में राहगीरों द्वारा ही अनुपयोगी कचरा डाला जाना रहता है, किन्तु आस-पास के व्यवसायकों, संस्थान द्वारा भी डस्टबिनों में अनुपयोगी कचरा डाला जा रहा है। जबकि यह कचरा सुबह-शाम आने वाली कचरा संग्रहण गाड़ी में डाला जाना चाहिए। इस हेतु निगम द्वारा व्यवसाईक क्षेत्र में जगरूकता अभियान भी चलाया गया था। बुधवार को एबी रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा देवास के कर्मचारी को कार्यालय का अनुपयोगी कचरा लीटरबिन में डालते पाया गया। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक्सिस बैंक देवास शाखा के साथ-साथ अमानक पॉलिथीन, अतिक्रमण, गंदगी करने के साथ गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग न डालने पर चालानी कार्यवाही की गई। स्वच्छता अभियान के नियमों का पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही निरंतर की जाएगी।




