धर्म-अध्यात्म

बुद्ध पूर्णिमा पर घरों में गूंजेंगे “स्वाहा” इदं गायत्री इदं नमः”

Share

 

वैश्विक स्तर पर लाखों घरों में होंगे गृह- गृह गायत्री यज्ञ

आमजन मोबाइल पंडित, यूट्यूब, वीडिओ लिंक एवं ऑनलाइन शान्तिकुंज से जुड़कर भी गायत्री यज्ञ में भागीदारी कर सकते है

देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देशभर में बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों घरों में एक ही समय में प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक गृह गृह गायत्री महायज्ञ संपन्न होंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व शान्ति, सबके कल्याण की भावना, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत, राष्ट्र को समर्थ, शक्तिशाली एवं अखण्डता में स्थिरता बनाना है।

“अज्ञान मिटाता है भगवान का प्रकाश” – युवाओं को बड़ी सीख देने वाले प्रवचन की पूरी खबर यहां पढ़ें

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि 1 मई बुद्ध पूर्णिमा को पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर की संरक्षिका दुर्गा दीदी के मार्गदर्शन में जिलेभर के गायत्री साधक पुनीत गृह गृह गायत्री महायज्ञ अभियान की सफलता के लिये जुटेंगे।

युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले ने गृह गृह गायत्री महायज्ञ अभियान पर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष है और इस दौरान गायत्री साधकों को लाखो घरों को देव परिवार बनाने का लक्ष्य मिला है जिसे जिले के निष्ठावान कार्यकर्ता पूर्ण जिम्मेदारी से संपन्न करेंगे। साथ ही बताया कि गायत्री और यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति के माता-पिता है। इनके बिना हमारा जीवन नीरस एवं अपूर्ण है, अगर हमारी संस्कृति को जीवित रखना है तो गायत्री और यज्ञ से जुड़कर रहना होगा।

श्री चौधरी ने कहा कि आमजन मोबाइल, वीडिओ लिंक, यूट्यूब एवं हरिद्वार से लाइव ऑनलाइन जुड़कर भी इस विधा से गृह गृह गायत्री महायज्ञ में अपनी भागीदारी कर सकते हैं।

जिला समन्वयक बाबूलाल खंडेलवाल ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के मातृ जन्म शताब्दी वर्ष को सफल बनाने के लिए गृह गृह गायत्री महायज्ञ, देव स्थापना एवं दीप यज्ञ किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी का सपना “मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण” को पूरा किया जाएगा।

अभियान को सफल बनाने के लिए राजेन्द्र पोरवाल 9893699170 एवं प्रमोद निहाले 9302749911से सम्पर्क कर सकते हैं। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी महेश पंड्या एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी राजेंद्र पोरवाल ने आमजन से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

Back to top button