क्राइम

सोनकच्छ में ढाबों-होटलों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share

– बीयर, व्हिस्की, देशी शराब जब्त

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बुधवार को आबकारी की सयुंक्त टीम ने सोनकच्छ स्थित अमृतसरी तड़का ढाबे से विदेशी मदिरा व्हिस्की की 10 बोतल, बियर की 6 केन एवं देसी मदिरा प्लेन के 8 पाव जब्त कर एक प्रकरण कायम किया।

पश्चात मुखबिर की तात्कालिक सूचना पर सोनकच्छ स्थित सिद्धिविनायक ढाबे पर विधिवत सर्चिंग करने पर ढाबे के ऊपर वाले कमरे से देसी मदिरा प्लेन की 24 पेटी एवं पावर बियर केन की कुल 16 पेटी, इस प्रकार कुल 40 पेटी, जिसमें कुल 408 बल्क लीटर मदिरा जब्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत 1 प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त मदिरा का मूल्य लगभग 1 लाख 53 हजार रुपए है।

आज की कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, डीपी सिंह, निधि शर्मा, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, दीपक निहाल खत्री, सनद ओझा, विकास गौतम, निकिता परमार, सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल सिसोदिया सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button