धर्म-अध्यात्म
श्री दत्त जन्मोत्सव 4 दिसंबर को

देवास। श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में श्री दत्त जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह वर्ष 51वें जन्मोत्सव के रूप में श्री दत्त पादुका मंदिर में मनाया जाएगा।
इसका प्रारंभ शुक्रवार 28 नवम्बर को श्री दत्त जयंती सप्ताह के रूप में होगा। सातों दिन प्रातः 5 बजे कांकड़ आरती होगी। उसके बाद गुरुचरित्र ग्रन्थ का पाठ के साथ नियमित पूजा, अभिषेक होगा। दोपहर में उज्जैन, देवास, इंदौर की भजन मण्डलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति होंगी।
मंदिर के व्यवस्थापक व पुजारी दत्ताप्रसाद कुलकर्णी ने बताया, कि गुरुवार 4 दिसंबर को श्री दत्त जन्मोत्सव सायं 5.40 पर मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। उसके बाद रविवार 7 दिसंबर को भंडारे का आयोजन होगा।




