राज्य

Narsinghpur news शासकीय शालाओं के जर्जर भवनों को गिराने की हुई कार्रवाई

Share

Narsinghpur news

नरसिंहपुर। जिले में जनहानि की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये खतरनाक और जर्जर भवनों, दीवार, बाउंड्रीवाल आदि संरचनाओं को गिराने व हटाने की कार्यवाही जारी है।

इसी तारतम्य में मंगलवार को कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशन में जिले के शासकीय जर्जर शाला भवनों को गिराये जाने की कार्यवाही की गई। इसके अंतर्गत जनपद शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम बिचुआ, भौती, थुहारी, नगरपालिका प्राथमिक शाला तलापार के जर्जर शासकीय शाला भवनों को गिराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button