देवास

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम में देवास जिले की शानदार उपलब्धि, समन्वयक हुए सम्मानित

Share

 

देवास। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत BSW एवं MSW पाठ्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर देवास जिले के विकासखंडों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। लक्ष्य (टारगेट) पूर्ण करने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखंडों को गोल्ड ब्लॉक श्रेणी में सम्मानित किया गया।

कार्यपालक निदेशक द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा सम्मान स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले विकासखंड समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

सोनकच्छ विकासखंड समन्वयक मानसिंह मालवीय, देवास विकासखंड समन्वयक नीलम सोनी एवं बागली विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक को सम्मानित किया गया। इन्होंने BSW एवं MSW पाठ्यक्रम में लक्ष्य पूर्ण कर जिले को गोल्ड ब्लॉक की उपलब्धि दिलाई।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सम्मानित समन्वयकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें विकासखंड स्तर पर किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी समन्वयकों को शुभकामनाएं दीं।

Back to top button