माहेश्वरी समाज सतवास में सत्यनारायण नोगजा अध्यक्ष व राजकुमार सिंगी सचिव निर्विरोध निर्वाचित

सतवास। संगठन के साथ समाजजनों के बीच समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधि होगी। सभी के सहयोग से माहेश्वरी मांगलिक भवन सतवास के विस्तार का प्लान भी है।
झूलन महोत्सव में भक्ति का अनोखा माहौल स्वामी जी के सानिध्य में भक्तों ने किया हरि नाम सुमिरण
उक्त बात समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण नोगजा व सचिव राजकुमार सिंगी ने कही। माहेश्वरी समाज सतवास का निर्वाचन, निर्वाचन अधिकारी प्रमोद गट्टानी व मोनू मानधन्या के आतिथ्य में स्थानीय निर्वाचन अधिकारी विनोद राठी ने आपसी सहमति से निर्विरोध संपन्न कराया। अध्यक्ष सत्यनारायण नोगजा सचिव राजकुमार सिंगी का सर्वानुमति से चयन किया। इसके बाद निर्वाचित अध्यक्ष नोगजा व निर्वाचित
सचिव सिंगी ने समाजजन की सहमति से उपाध्यक्ष पद हेतु सुभाष मानधन्या व अनिल राठी को मनोनीत किया। कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंगी, संगठन मंत्री हीरालाल छापरवाल, प्रचार मंत्री राजेन्द्र लाहोटी, संयुक्त मंत्री जयेश सिंगी सर्वानुमति से निर्वाचित हुए। जिला महासभा के लिए रूपेश सिंगी, राकेश लाहोटी, विनोद राठी व गिरधर राठी को मनोनित किया।
शुभ कर्मों में शामिल होने से ही हमारा मन शुभ कर्म करने को आतुर होता है– स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य ने दिया प्रेरक संदेश
निर्वतमान अध्यक्ष गिरधर राठी व सचिव नारायण राठी, भूतपूर्व समाज अध्यक्ष कमल मानधन्या सहित समाजजन ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का दुप्पटा पहनाकर अभिनंदन किया। सत्यनारायण नोगजा व राजकुमार सिंगी ने सभी का आभार माना। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद गट्टानी व मोनू मानधन्या ने निर्वाचन कार्य में सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया।




