देवास

गणतंत्र दिवस पर पेंशनर संघ अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी हुए सम्मानित

Share

 

देवास। गणतंत्र दिवस पर समाजसेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में पेंशनर संघ के अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी को अमृत जल संचय, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कार्यों तथा कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री सोलंकी लंबे समय से समाज हित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। जल संरक्षण के तहत अमृत जल संचय को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एवं स्वच्छता जैसे कार्यों में सहभागिता करना तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहना उनकी पहचान रही है। इसके साथ ही वे पेंशनर संघ के माध्यम से कर्मचारियों और पेंशनरों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

उनके इन उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने उनके योगदान की प्रशंसा की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद गंगा सिंह सोलंकी ने इसे समाज के प्रति अपने दायित्व का सम्मान बताते हुए कहा कि वे आगे भी समाज हित के कार्यों में पूरी निष्ठा से सक्रिय रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पेंशनर संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button