देवास

देवास में बदला मौसम: तेज हवा ने वातावरण में घोली ठंडक, गर्मी से मिली राहत

Share

 

– प्याज उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ी

देवास। भीषण गर्मी के बीच सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी, ठंडी हवाओं व हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। जहां एक ओर तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर खेतों में रखी फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन शाम करीब 4 बजे के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया। शाम 7 बजे के आसपास तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद आंधी का दौर शुरू हुआ। कुछ ही देर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई।

इस अचानक बदले मौसम ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर वे किसान जिन्होंने अपने खेतों में प्याज निकालकर खुले में रखी हुई है, उनके लिए यह मौसम चिंता का कारण बन गया है। आंधी और बूंदाबांदी से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो इससे पहले 41 डिग्री तक पहुंच गया था। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को राहत मिली है।

मंगलवार को भी मौसम में राहत बने रहने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर धूप और छांव का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे गर्मी का असर कुछ कम रहेगा।

👉 यह भी पढ़ें: Heatwave Causes & Prevention: क्यों बढ़ रही है गर्मी और बचने के उपाय
👉 40 डिग्री पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, ठंडे पेयों की दुकानों पर बढ़ी भीड़
👉 बिना AC घर को ठंडा कैसे रखें? जानिए 10 देसी और असरदार उपाय
👉 गर्मी में गन्ने का रस: ठंडक, ताकत और सेहत का प्राकृतिक खजाना

Back to top button