राजनीति

कांग्रेस ने मनाई रंगपंचमी, समरसता मंच की गेर में शामिल हुए कार्यकर्ता

Share

– रंग-गुलाल लगाकर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

देवास। रंगों का उत्सव रंग पंचमी शहर में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व केवल रंग-गुलाल उड़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक भी है।

शहर कांग्रेस द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में रंग पंचमी का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और रंग-गुलाल उड़ाकर इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया।

समरसता मंच की गैर में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल-
रंग पंचमी के अवसर पर सर्व समाज द्वारा निकाली गई रंगारंग गैर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस गैर में कांग्रेस ने समरसता का संदेश दिया और उपस्थित नागरिकों को अबीर-गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामना दी।

Dewas news

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा, कि रंग पंचमी केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सभी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के रंग में रंग जाना चाहिए। कांग्रेस हमेशा से समाज को जोड़ने की बात करती आई है, और हम इस परंपरा को कायम रखते हुए हर वर्ग, हर समाज के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने कहा, कि रंगपंचमी का यह उल्लासपूर्ण माहौल हमें प्रेम और एकता का संदेश देता है। हमें अपने समाज में सद्भाव बनाए रखना है और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से एकता और सामाजिक समरसता की पक्षधर रही है और आगे भी रहेगी।

Dewas news

इस उत्सव में पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, भगवानसिंह चावड़ा, विक्रम पटेल, संतोष मोदी, चंद्रपालसिंह सोलंकी, प्रमोद सुमन, दीपेश कानूनगो, राहुल पवार, पोपसिंह परिहार, कल्याणसिंह पवार, डॉ. रितेश शर्मा, रविन्द्र सोनी, सतीश पुजारी, शुभम सोलंकी, राजू दरबार, मलखानसिंह देवड़ा, प्रहलाद मिस्त्री, शेषण कल्याणे, जयप्रकाश मालवीय, संजय रैकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button