देवासराजनीति

ग्राम पंचायत पीरकराड़िया में हुआ विकास कार्यों का शुभारंभ

Share

शिप्रा। ग्राम पंचायत पीरकराड़िया में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। यहां ग्रामीणों की सुविधा के लिए लाखों रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे।
गुरुवार को निर्माण कार्यों की शुरुआत के दौरान वरिष्ठ ग्रामीण उपस्थित रहे।

सरपंच दीपक पटेल ने बताया कि पंचायत द्वारा गांव के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जहां सड़क नहीं वहां सड़क का निर्माण कराएंगे। पात्र हितग्राही को पीएम आवास योजना से जोड़ा जाएगा।पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। ग्रामवासियों के लिए लाखों रुपए की विकास कार्य योजना है। आज इसकी शुरुआत की गई।
गांव वरिष्ठजनों ने गांव के विकास कार्यों में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button