देवास

देश की रक्षा के लिए वर्षों तक समर्पित रहे नायक महेन्द्र पटेल का क्षिप्रा में किया स्वागत

Share

शिप्रा (राजेश बराना)। देश की सीमाओं की रक्षा में वर्षों तक निष्ठा, साहस और अनुशासन के साथ सेवा देने वाले मां भारती के वीर सपूत नायक महेन्द्र पटेल के सेवानिवृत्त होने पर उनके गृह आगमन पर क्षिप्रा क्षेत्र में ऐतिहासिक स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

क्षिप्रा पहुंचते ही गांव के वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर नायक महेन्द्र पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात क्षिप्रा से ग्राम सुमराखेड़ी होते हुए पार्वतीपुरा तक दोपहिया वाहनों की लंबी कतार के साथ उन्हें खुली जीप में सवार कर पूरे गांव में सम्मान यात्रा निकाली गई।


यात्रा के दौरान गांव की बालिकाओं एवं महिलाओं ने जगह-जगह तिलक लगाकर आरती उतारी, फूल-मालाएं पहनाईं तथा मिठाई खिलाकर वीर सपूत के प्रति अपना सम्मान और गौरव व्यक्त किया। पूरे गांव में देशभक्ति के जयघोष और सम्मान का भाव देखने को मिला।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पूर्व सैनिक, फौजी परिवारों के सदस्य एवं युवा उपस्थित रहे।
यह जानकारी युवा नेता पवन पटेल द्वारा दी गई।

Back to top button