आपका शहरधर्म-अध्यात्म

सर्व ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव

गीतों के माध्यम से दिया जीवन का सूत्र
बागली (हीरालाल गोस्वामी)। सर्व ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव स्थानीय वागयोग् चेतना पीठम परिसर में मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यकांत शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छोटे-छोटे सारगर्भित फिल्मी गीतों के माध्यम से जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। श्री शर्मा ने कहा कि दीपक के प्रकाश की भांति अपने ज्ञान का प्रकाश सर्वत्र फैलाना ही ब्राह्मण का काम है। कार्यक्रम के अतिथि डॉक्टर जगदीश जोशी नेवरी, संजय शुक्ला सर्व ब्राह्मण संघ मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष, देवास/हाटपिपलिया सर्व ब्राह्मण संघ अध्यक्ष प्रदीप रावल एवं हाटपिपलिया युवा ब्राह्मण कार्यकारिणी अध्यक्ष आर्य भूषण शर्मा थे। गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभु दयाल पुरोहित ने की। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति द्वारा सत्कार रूप में भगवान परशुराम जी के चित्र एवं श्रीफल सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव वासुदेव जोशी, कोषाध्यक्ष राकेश नागोरी, समिति के शिवराज उपाध्याय, इंदर नारायण पंचोली, गोपाल पंचोली, देवेंद्र उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, सोमेश उपाध्याय, सोनू शर्मा संरक्षक, ओम प्रकाश शर्मा एवं सुनील उपाध्याय, गगन उपाध्याय आदि ने किया। आश्रम के बटुक भैरव ने शंखनाद एवं मंगलाचरण वेद पाठ कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वाग्योग चेतना पीठम आश्रम बागली के संचालक पंडित कनिष्क द्विवेदी का सम्मान सभी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर आसपास के सभी ब्राह्मण परिवार सहित शामिल हुए। अन्नकूट भंडार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शाला के शिक्षक राकेश नागौरी ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button