खेत-खलियान

युवा कृषक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने कलेक्टर ऋतुराज सिंह से की मुलाकात

Share
– जैविक व प्राकृतिक खेती पर हुई चर्चा
देवास। मध्यप्रदेश शासन से सम्मानित ग्राम छोटी चुरलाई के युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने कलेक्टर ऋतुराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने कलेक्टर को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, कि वे अपने गांव छोटी चुरलाई में प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती के मुकाबले प्राकृतिक व जैविक खेती किसानों के लिए अधिक लाभदायक साबित हो रही है और इससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।
मुलाकात के दौरान उन्होंने कलेक्टर को अपने गांव आने का न्योता दिया, ताकि वे वहां किसानों को जैविक खेती से जुड़ी तकनीकों और उनके लाभों के बारे में जानकारी दे सकें। कलेक्टर ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन की योजनाओं पर भी चर्चा की और इस दिशा में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है, कि धर्मेंद्रसिंह राजपूत अपने नवाचारों के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। वे  पर्यावरण, प्राकृतिक खेती व नरवाई नहीं जलाने के लिये किसानों को प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button