शिक्षा

सतपुड़ा एकेडमी वंडर किड्स में उत्साह से मनाया बाल दिवस

Share

 

मुख्य आकर्षक रहा मिकी माउस, मनोरंजन कार्यक्रम में खुशी से झूम उठे नन्हें बच्चे

देवास (दिनेश सांखला)। 14 नवंबर को सतपुड़ा वंडर किड्स स्कूल में बच्चों के लिए बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। बाल दिवस कार्यक्रम खुशी और उत्साह से भरा हुआ था और बेहद सफल रहा।

इस अवसर पर मुख्य आकर्षण एक बड़ा मिकी माउस था, जिसने बच्चों का स्वागत किया और हंसी-खुशी का माहौल बनाया। वहीं संगीत और नृत्य प्रदर्शन ने बच्चों का मनोरंजन किया। बच्चों ने उत्साह से नृत्य किया और खेल के मैदान में खूब मस्ती की। बच्चों ने सभी गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, कहानी, कविता, भाषण आदि के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इनमें बम बम भोले… थोड़ी सी खुशी.. थोड़ी सी मस्ती…नन्हा मुन्ना राही हूं…, लकड़ी की काठी… के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां शामिल थीं। विद्यार्थियों ने पूरे दिन मनोरंजक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। संस्था शिक्षा के साथ बच्चों को मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों में भी शामिल करने का प्रयास समय समय पर करती है। यह बाल मेला बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने का काम करता है। इस अवसर पर संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जॉब, वंडर किड्स की को-ऑर्डीनेटर शीतल शर्मा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Back to top button