• Fri. Mar 28th, 2025

महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जीत पर सांसद कार्यालय पर मनाया जश्न

ByNews Desk

Nov 23, 2024
Dewas bjp
Share

Dewas bjp

– कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, सांसद ने मिठाईयां खिलाकर सबका मुंह मीठा कराया

देवास। महाराष्ट्र में हुई भारतीय जनता पार्टी (महायुति) की ऐतिहासिक जीत पर देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के कार्यालय पर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई और ढोल की थाप पर नाच गाकर जीत की खुशियां इजहार की। सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने अपने हाथों से सभी को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दी।

भाजपा की प्रचंड जीत पर सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि निश्चित रूप से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में विद्यमान है। श्री मोदी स्पष्ट नीति के साथ देश पर शासन करते हुए देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए अग्रसर है। इस बात को देश की जनता भली-भांति जानती है।

Dewas bjp

सांसद सोलंकी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में जनता ने पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार चुनी है, इससे यह स्पष्ट हो गया है, कि नरेंद्र मोदी की नीति पर जनता ने पूरा भरोसा किया है। भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। यह निश्चित रूप से हिंदुत्व की जीत और हिंदुत्व को मानने वालों की जीत है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीपसिंह जाधव, अजीत भल्ला, महेश चौहान, दुर्गेश खींची, शंभू अग्रवाल, नीरज चौहान, पंकज सोनी, लक्की मक्कड़, अशीष दवे, शुभम चौहान, विकास सांगते, संतोष वर्मा, लालसिंह दरबार सहित संपूर्ण लोकसभा से पधारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा के देवास शाजापुर लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *