• Sun. Mar 16th, 2025 3:31:50 AM

Ujjain news फिल्म अभिनेत्री मोनी रॉय परिवार सहित भस्मार्ती में हुईं शामिल

ByNews Desk

Jan 18, 2025
Ujjain news
Share

Ujjain news

उज्जैन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मोनी रॉय अपने परिवार सहित उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भगवान महाकाल की भस्मार्ती में सम्मिलित हुईं।

इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, जिसे यश पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया। भस्मार्ती के पवित्र और अद्भुत दृश्य ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।

पूजा के पश्चात मोनी रॉय ने कहा, कि भगवान महाकाल की भस्मार्ती का अनुभव अलौकिक और अद्वितीय है। मैं लंबे समय से इस क्षण का इंतजार कर रही थी। यहां की आरती देखकर ऐसा महसूस हुआ मानो भगवान महाकाल ने स्वयं हमें दर्शन दिए हों। यह मेरे जीवन का सबसे आध्यात्मिक और सुखद अनुभव है।

उन्होंने मंदिर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा करते हुए कहा, कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु के लिए सुविधाएं सराहनीय हैं।महाकाल के इतने करीब होने का अहसास मुझे आनंदित और भाव-विभोर कर रहा है।

इस दौरान मंदिर परिसर में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे, जिन्होंने अभिनेत्री के साथ महाकाल के दर्शन का सौभाग्य पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *