राज्यसभा सांसद माया नारोलिया को समस्याओं से अवगत कराया


भमोरी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया से ग्राम पंचायत भमोरी के पूर्व उपसरपंच नरेन्द्र ठाकुर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं एवं ग्राम की आवश्यकताओं को विस्तार से प्रस्तुत किया।
श्री ठाकुर ने सांसद नारोलिया को गांव की विभिन्न समस्याओं जैसे सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सांसद को क्षेत्र में आने का निमंत्रण भी दिया।
सांसद श्रीमती नारोलिया ने भेंट के दौरान आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगी। उन्होंने जल्द ही क्षेत्र का दौरा करने और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की बात कही।
गांववासियों को उम्मीद है कि सांसद के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।




