क्राइम

मोटर साइकिल की टक्कर से घायल महिला को डायल-112 एफआरवी ने पहुंचाया अस्पताल

Share

dial 100

देवास। थाना नेमावर क्षेत्र के दुलवा गांव के पास मोटर साइकिल की टक्कर से एक महिला घायल होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नेमावर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक मोहनसिंह राणा तथा पायलेट महिपाल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर बताया कि अज्ञात मोटर साइकिल की टक्कर से 40 वर्षीय चिंताबाई पति ग्यारसी राम माली निवासी टाकलीखेड़ा थाना कन्नौद घायल हो गई थी। डायल 112 एफआरवी द्वारा घायल महिला को शासकीय अस्पताल खातेगांव पहुंचाया गया। डायल 112 पुलिस जवानों की तत्परता से घायल महिला को समय पर उपचार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button