इंदौर

Indore जिले में 19 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 66 सहायिकाओं की होगी भर्ती

Share

 

– न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य

इंदौर। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से इंदौर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

आवेदन एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के माध्यम से अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि जिले में 19 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 66 सहायिकाओं के खाली पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है, जिसमें पात्रता अनुसार महिलाओं को मौका दिया जाएगा। दोनों ही पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

स्थानीय ग्राम व वार्ड निवासी को प्राथमिकता-
आवेदिकाओं के लिए ग्राम और शहरी क्षेत्र में स्थानीय ग्राम एवं वार्ड निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की है तो जाति प्रमाण पत्र, वर्तमान में बीपीएल में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, विधवा/परित्यक्ता के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते है। जिले के परियोजना/विकासखण्ड कार्यालय पर सूचना पटल एवं चयन पोर्टल पर रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button