धर्म-अध्यात्म
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

हाटपीपल्या (नरेंद्र ठाकुर)। पाटीदार धर्मशाला लिम्बोदा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभांरभ शुक्रवार को हनुमान जी मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर से ढोल धमाका के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई।
कथा स्थल पाटीदार धर्मशाला पहुंची, जहां पर कथा वाचक पूजा शर्मा पूजा ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया। प्रथम दिन के यजमान नंदकिशोर पाटीदार एवं कालूराम पाटीदार ने सहपत्नी श्रीमद् भागवत महापुराण की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। भागवत कथा श्रवण करने गांव के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। अंत में श्रीमद् भागवत कथा की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।



