प्रधानमंत्री के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भोमिया जी सरकार का अभिषेक किया

– विधायक मुरली भंवरा ने की दीर्घायु की कामना
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध भोमिया जी हनुमान मंदिर पर विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं के साथ मनकामेश्वर भोमिया जी का पंचामृत अभिषेक कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
सुबह 8 बजे विधायक मुरली भंवरा मंदिर पहुंचे। 51 कलशों से दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और नर्मदा जल से भोमिया जी सरकार का अभिषेक कराया गया। अभिषेक के बाद चमेली के तेल व सिंदूर का चोला चढ़ाकर 251 बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाया गया।
मंदिर के पुजारी विद्याधर वैष्णव व राजू शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक, हनुमान चालीसा के 11 पाठ और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ कराया। आरती के समय “जय श्रीराम” और “जय भौमियाजी सरकार” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विधायक मुरली भंवरा ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 साल में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। गांव-गरीब-किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। आज भोमिया बाबा के दरबार में उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की है ताकि देश को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।
विधायक ने बताया भोमिया जी सरकार क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र हैं। प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सफलता के लिए बाबा का आशीर्वाद जरूरी है।
अभिषेक में मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, सरपंच हुकम सिंह बछानिया, बहादुर सिंह आचार्य, उप सरपंच लखन दांगी, जुगल पाटीदार, जनपद सदस्य आशीष पाटीदार, अशोक पटेल, मुकेश दांगी, मुरली राठौर, विजय बागवान, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।
अभिषेक के बाद मंदिर प्रांगण में 251 बूंदी के लड्डू और हलवा का प्रसाद भक्तों ने ग्रहण किया। मंदिर पुजारी विद्याधर वैष्णव ने बताया, पुरुषोत्तम मास में अभिषेक का विशेष महत्व है। भोमिया बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।



