प्रशासनिक

बिना पीयूसी वाहन चलाया तो लगेगा भारी जुर्माना! जल्द बनवाएं प्रमाण-पत्र

Share

 

देवास। अगर आपके वाहन का पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण-पत्र) नहीं बना है, तो जल्द ही बनवा लें, वरना भारी जुर्माना झेलने के लिए तैयार रहें।

जिला परिवहन अधिकारी, देवास ने जिले के सभी वाहन स्वामियों से आग्रह किया है कि वे मान्यता प्राप्त ऑनलाइन पीयूसी जांच केंद्र से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही वाहन का संचालन करें।

➡ एक माह तक जागरूकता, फिर सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग, यातायात विभाग और खाद्य विभाग द्वारा एक माह तक सतत् जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद कड़ी चेकिंग शुरू होगी। यदि कोई वाहन बिना पीयूसी के पकड़ा गया, तो मोटरयान अधिनियम की धारा के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी और भारी शमन शुल्क वसूला जाएगा।

➡ जानिए कितनी लगेगी पेनल्टी

पहली बार बिना पीयूसी पकड़े जाने पर:

  • गैर-व्यावसायिक वाहन: 1,000 रु. जुर्माना
  • व्यावसायिक वाहन: 5,000 रु. जुर्माना

बार-बार नियम तोड़ने पर:

  • सभी प्रकार के वाहनों पर 10,000 रु. तक का भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

➡ समय रहते कराएं पीयूसी अपडेट

जुर्माने से बचने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वाहन स्वामियों को अपने नजदीकी अधिकृत पीयूसी जांच केंद्र पर जाकर प्रमाण-पत्र बनवाने की सलाह दी गई है।

याद रखें, बिना पीयूसी वाहन चलाना न सिर्फ आपकी जेब पर भारी पड़ेगा, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है।

तो देर न करें, आज ही अपने वाहन का पीयूसी प्रमाण-पत्र बनवाएं और बेफिक्र होकर सफर करें!

Back to top button