राजनीति
election result खातेगांव से दीपक जोशी पिछड़ते हुए
देवास। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा से पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। खातेगांव में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां तीन राउंड की मतगणना में दीपक जोशी 3190 मतों से पीछे हैं। यह चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य को तय करेगा। यह चुनाव दीपक जोशी की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा था। उनके समर्थक चुनाव के पहले ही देवास जिले की तीन विधानसभा को प्रभावित करने की बात कर रहे थे।




