उज्जैन

छिंदवाड़ा से दर्शन करने आए श्रद्धालु से बदमाशों ने मोबाइल छीना, कवर में रखे पांच हजार भी गए

Share


उज्जैन। शुक्रवार को शिप्रा नदी की कार पार्किंग में श्रद्धालु के साथ मोबाइल लुट की घटना हुई है | यहाँ छिंदवाडा जिले के पांढुर्ना तहसील में रहने वाले श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए है। कुछ साथी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे वहीं अन्य श्रद्धालु कार पार्किंग के पास ही खड़े थे | इस दौरान पहले से रेकी कर रहे बदमाशो ने श्रद्धालु से मोबाइल झपटा और फरार हो गए ।श्रद्धालु ने महाकाल पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई | श्रद्धालु का कहना है कि उन्होंने मोबाइल के कवर में करीब चार पांच हजार रुपए नगद भी रखे थे, वह भी बदमाश ले गए। मामले में पुलिस जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button