प्रशासनिक

सतवास में दो जगहों से लगभग 42 एकड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया

Share

देवास। जिले में कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान में चलाया जा रहा है। जिसके तहत सतवास में कार्रवाई कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया।

तहसीदार हरिओम ठाकुर ने बताया, कि नगर परिषद सतवास में तालाब का सीमांकन 17 एकड़ भूमि शासकीय अतिक्रमण मुक्‍त कराया गया।

Map

तहसीदार श्री ठाकुर ने बताया, कि इसके अलावा तहसील सतवास अंतर्गत नगर परिषद सतवास से लगी करोड़ों रुपए की बेशक कीमती 24.92 एकड़ शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया है। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।

Land

उक्त भूमि गौशाला, छात्रावास एवं अन्य शासकीय प्रयोजन के भवन निर्माण के लिए आरक्षित रहेगी। यदि भविष्य में कोई अतिक्रमण करते हुए पाया जाता है तो उस पर वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button