बिना पीयूसी चल रहे वाहनों की आकस्मिक जांच, 21 वाहनों से वसूला 1 लाख 5 हजार का राजस्व

परिवहन विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र में चलाया जांच अभियान
देवास। जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान द्वारा देवास शहर में इण्डस्ट्रीयल एरिया में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान परिवहन अधिकारी ने मालवाहक वाहनों के फिटनेस परमिट, बीमा और पीयूसी संबंधी दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया गया।
पीयूसी प्रमाण-पत्रों की विशेष जांच की गई। कार्रवाई में 74 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 21 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 5 हजार का शमन शुल्क वसूल किया गया। परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों को हिदायत दी, कि वे निर्धारित दस्तावेजों एवं पीयूसी प्रमाण-पत्र होने पर ही वाहन का संचालन करें एवं ओव्हरलोड तथा ओव्हर स्पीडिंग ना करें अन्यथा वाहन पर चालानी कार्रवाई के साथ ही उनके चालक लायसेंस निलम्बन भी किए जाएंगे।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी निरन्तर जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।




