प्रशासनिक

नवागत मुख्य अभियंता सुरेशचंद्र वर्मा का किया स्वागत

Share

 

मप्र विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने उत्कृष्ट कार्य और कंपनी हित में सहयोग का दिलाया भरोसा

देवास। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा नवागत मुख्य अभियंता सुरेशचंद्र वर्मा का क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

कलेक्टर ने मकान सूचीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रगणक को किया निलंबित 

संघ के प्रांतीय सचिव एवं फास्ट ट्रैक एक्शन कमेटी पश्चिम क्षेत्र इंदौर के सदस्य एपी पारस के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अभियंता श्री वर्मा को आश्वस्त किया कि सभी कर्मचारी कंपनी के हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बेहतर सेवाएं देने में पूरा सहयोग करेंगे।

मुख्य अभियंता सुरेशचंद्र वर्मा ने स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की सकारात्मक सोच और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करने से कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उज्जैन क्षेत्र के अध्यक्ष धीरज चौहान, सचिव लोकेश बाथम, संदीप चावला, संजय गोठवाल, दिनेश रायकवाल, चंद्रकांत झरबडे, सुबोध मिमरोट, जयप्रकाश अम्ब, मधु शाक्य, मनोज मालवीय, प्रकाश चौहान, रामविलास पेठारी और आरके अहिरवाल सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button