भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत भौंरासा पहुंचे जिला उपाध्यक्ष


भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मध्यप्रदेश में 15 अक्टूबर से भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान जारी है, जो 31 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही 10 से 20 नवंबर के बीच बूथ अध्यक्षों का चुनाव भी होना है। जिसको लेकर भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान जोर-शोर से जारी है।
इसके तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह सेंधव, मंडल महामंत्री सोनकच्छ राधेश्याम रैकवार, संजय यादव, नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी के गृह निवास पर पहुंचे। उन्होंने सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की व सक्रिय सदस्य भी बनाए।
इसके तहत 100 रुपए की रसीद काटकर सक्रिय सदस्य बनाए गए, जिसमें नगर परिषद
अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, जगदीश माली, डॉ. रूपसिंह नागर, मुकेश कुमावत, नरबत यादव, साजिद चिश्ती, मौसम माली सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




