नवमी पर हवन-यज्ञ के साथ हुई पूर्णाहुति

Posted by

Navratri

– जगह-जगह कन्या पूजन के साथ हुआ भंडारा

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र में नवरात्रि पर्व घट स्थापना के साथ धूमधाम से मनाया गया। 9 दिन तक चले इस पर्व में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ गरबे का आयोजन भी हुआ।

धार्मिक आयोजन में बेहरी स्थित कात्यायनी देवी मंदिर में 9 दिन तक हवन यज्ञ विधि संपन्न हुई। हवन यज्ञ में क्षेत्र के कई श्रद्धालु यजमान जोड़ों ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। शुक्रवार को अंतिम दिवस क्षेत्र में कन्या भोजन के साथ भंडारा का आयोजन हुआ। शनिवार को प्रतिमा का विसर्जन नर्मदा के पवित्र घाट ओंकारेश्वर में किया जाएगा।

Bagli news

श्रद्धालु पूर्व सरपंच रामचंद्र दागीं द्वारा शाम को 51 किलो मावे के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने बताया कि नवरात्रि पर्व हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पर्व का उत्साह दोगुना रहा।

Navratri

पं. सुरेशचंद्र उपाध्याय, अंतिम उपाध्याय व राजेंद्र उपाध्याय ने मंदिर के विषय में बताया। नौ दिन तक अखंड ज्योत जलाई गई। आखिरी दिन हवन संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने ज्योत के दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया। जिन लोगों की मन्नत पूरी हुई, उन्होंने तुलादान कर अपनी मन्नत पूरी की। वही अगले दिनों के लिए भी अधिकतर श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत की अर्जी माताजी के कदमों में लगाई।

कल प्रतिमा विसर्जन के पहले नगर भ्रमण करवाया जाएगा। उसके बाद ही विसर्जन के लिए मुहूर्त समय में श्रद्धालु ओकारेश्वर के लिए निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *