राज्य

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन ने अलीराजपुर से महारैली का आगाज किया

Share

– राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन ने अलीराजपुर से महारैली का आगाज किया

– प्रदेश के सभी 10 संभाग में लगातार होंगे पेंशन महारैली के आयोजन अलीराजपुर/भोपाल/देवास। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहज सरकार ने आलीराजपुर के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के समस्त संगठनों द्वारा आयोजित पेंशन महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित देश के सभी प्रदेशों में पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाली पर कार्य संपन्न किए जा चुके हैं। मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भी विगत वर्षों से लगातार पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग उठाई जा रही है, जिस पर सरकार को तत्काल कार्रवाई करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित समस्त विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को 1 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 29 जनवरी को भोपाल में बड़े प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार यदि अधिकारी-कर्मचारियों के हितों का रक्षण नहीं करती है तो अधिकारी-कर्मचारी जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहें।

इस अवसर पर आलीराजपुर, झाबुआ, थांदला, कुक्षी, मनावर, भाभरा, राणापुर, मोहनखेड़ा, टांडा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी लामबंद हुए। मानव श्रृंखला बनाते हुए 10 किलोमीटर लंबी पेंशन महारैली का आयोजन किया, जिसमें हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए अधिकारी-कर्मचारी आलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय उपस्थित हुए एवं अपनी मांगों के समर्थन का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा।

पेंशन महारैली को संयुक्त मोर्चा अधिकारी-कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रमुख वर्षासिंह नेगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडे, रविंद्रपाल सिंह तवर, मंत्रालय कर्मचारी संगठन भोपाल के मंगल सिंह, प्रीति वर्मा, आलीराजपुर कर्मचारी संगठन प्रमुख राजेश वाघेला, अजाक संगठन अलीराजपुर प्रमुख श्री मंडलोई, श्री खेड़े आदि द्वारा संबोधित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button