खेत-खलियान

तेज वर्षा से उफनाए नदी-नाले

Share

– गुनेरा-गुनेरी नदी में बहा बारिश का पानी

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। सोमवार शाम चार बजे से 7 बजे लगातार 40 मिनट तेज वर्षा से गुनेरा-गुनेरी नदी में पर्याप्त पानी आकर बहने लगा। आंचलिक क्षेत्र में मालीपुरा व रामपुरा के बीच बनी रपट में तेज बहाव आने से कृषि कार्य कर आ रहा ट्रैक्टर नदी में बह गया, जिसे जेसीबी की मशीन से सुबह निकाला गया। वही रामपुरा से गुवाड़ी के बीच बनी रपट पर भी रामसिंह पिता डूंगरसिंह रपट पार कर रहा था, कि अचानक बाढ़ आने से नदी में बह गया। ग्रामीणों की मदद से 1 फीट की दूरी पर निकाला गया। यदि लगातार बारिश होती है तो नदी अपने वैभव पर बहने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button