देवास

भैरव महाराज मंदिर के पास ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ने से टूट रहे बिजली के तार, ग्रामीण परेशान

Share

 

– अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं 70 एमएम की दोनों साइड केबल लगाने की ग्रामीणों ने की मांग

सिरोल्या (अमर चौधरी)। सिरोल्या-सुतारखेड़ा मुख्य मार्ग पर भैरव महाराज मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से पिछले एक सप्ताह से रोज बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर रहे हैं, जिससे बिजली गुल हो रही है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना इसी तरह की स्थिति बनी हुई है, जिस कारण ग्रामीणों में आक्राेश है।

100 हॉर्सपावर के इस ट्रांसफार्मर से लगभग 70 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। आधे किलोमीटर तक फैली इस लाइन में लगे कमजोर तार लगातार टूट रहे हैं। सोमवार को मकान के ऊपर से गुजरती लाइन का तार टूटकर गिरा। सौभाग्य से उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर डीए भी लगातार उड़ रहे हैं, जिससे बिजली कई-कई घंटों तक बाधित रहती है। समस्या को कई बार बिजली कंपनी को बताने के बावजूद अब तक समाधान नहीं किया गया है, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

घनश्याम चौधरी, मनोहर चौधरी, विष्णु चौधरी, शंकर चौधरी, नंदकिशोर चौधरी, सचिन चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने दोनों साइड 70 एमएम केबल एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की बिजली कंपनी से मांग की है।

Back to top button