सामूहिक विवाह सम्मेलन में महिला मंडल द्वारा डॉ. विनीता प्रजापति का स्वागत

भोपाल। फुलरिया दूज के अवसर पर प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन समस्त सकलपंच मारू प्रजापति समाज, उत्कर्ष संगठन एवं प्रजापति महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कल्याण कुंभकार संघ की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनीता प्रजापति वेदान्शी, भोपाल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। महिला मंडल की बहनों ने उनका स्वागत किया।
डॉ. विनीता प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मुझे अत्यंत हर्ष होता है और दिल को सुकून मिलता है, जब हमारी प्रजापति समाज की बहनें इस तरह एकजुट होकर समाज के बड़े आयोजनों में तन-मन-धन से सहभागिता देती हैं और पूरी मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाती हैं। मुझे गर्व है कि मेरी समाज की बहनें सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहती हैं और बड़े-बड़े आयोजनों को अपनी मेहनत व लगन से सफलता तक पहुंचाती हैं।
उन्होंने आगे कहा, मैं स्वयं को आप सभी बहनों से बहुत छोटी मानती हूं, लेकिन आप सभी ने मुझे परिवार की बड़ी बहन जैसा मान-सम्मान दिया है, इसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी।
महिला मंडल द्वारा 27 जोड़ों का विवाह एवं कन्यादान-
महिला मंडल ने इस अवसर पर 27 जोड़ों का विवाह कर कन्यादान करने का पुनीत कार्य किया। इस महान कार्य के लिए डॉ. विनीता प्रजापति ने समाज की सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में योगदान देती रहेंगी।
सम्मेलन के प्रमुख सहयोगी-
इस सफल आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनमें प्रमुख रूप से प्रेमजी मंगरोला, सत्यनारायण सियोटा, निरंजन नागा, बद्रीलाल छापरवाल, राधेश्याम जालान्द्रा, धर्मेंद्र गेंदर, गोलू प्रजापति (मीडिया प्रभारी), लोकेश प्रजापति (युवा संगठन), शारदा छापरवाल, सरला प्रजापति (राष्ट्रीय सचिव), वीना विजय प्रजापति (कोषाध्यक्ष), गंगा प्रजापति, गंगा मनोहर प्रजापति, सुशीला प्रजापति, सरला दौलत प्रजापति, अलका मोहन प्रजापति, सुनीता राधेश्याम प्रजापति, मीनाक्षी धर्मेंद्र प्रजापति, जमना मोहनलाल प्रजापति, पुष्पा सतीश प्रजापति, पूनम अशोक प्रजापति, सपना कृष्णा कुमार प्रजापति, अन्नु राजेश प्रजापति, अनुपमा प्रजापति, पूर्णिमा प्रजापति, चंद्रकांता माणक प्रजापति, प्रतिभा छापरवाल प्रजापति, राधा प्रजापति, योगिता प्रजापति, सपना प्रजापति लिम्बा, पुष्पा प्रजापति, अलका प्रजापति, सोनू प्रजापति सियोटा, रेखा के, श्यामा प्रजापति, मंजू प्रजापति और अन्य सहयोगी शामिल रहे।




