देवास

“सुपर सेविंग डे” पर बड़ी राहत: 13 फरवरी को जिओ बीपी पंपों पर पेट्रोल 5 रु. प्रति लीटर सस्ता

Share

 

देवास। वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। 13 फरवरी को देशभर के सभी जिओ बीपी पेट्रोल पंपों पर “सुपर सेविंग डे” मनाया जाएगा, जिसके तहत पेट्रोल पर पूरे 5 रु. प्रति लीटर की छूट दी जाएगी।

यह विशेष ऑफर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही लागू रहेगा, इसलिए ग्राहकों को सीमित समय में इस अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी गई है।

डीलर वरुण अग्रवाल (हीरा इंटरनेशनल Jio-BP पेट्रोल पंप) के अनुसार, बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच यह मेगा ऑफर आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लाया गया है। एक दिन के इस अभियान में वाहन मालिक फुल टैंक भरवाकर अच्छी बचत कर सकते हैं। यदि कोई ग्राहक 20 लीटर पेट्रोल भरवाता है, तो उसे सीधे 100 रु. तक का फायदा होगा।

ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर तय समय के भीतर पहुंचना होगा। ऑफर केवल 13 फरवरी को ही मान्य रहेगा और समय समाप्त होने के बाद सामान्य दरें लागू हो जाएंगी। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के वाहन चालकों में इस घोषणा के बाद उत्साह देखा जा रहा है।

Back to top button