धर्म-अध्यात्म

भाजपा की पांचों विधानसभा में जीत पर जिला अध्यक्ष ने कराया रुद्राभिषेक

  • विधायक ने कहा यहां आने से मन को मिलता है सुकून

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र के प्रसिद्ध मनकामनेश्वर मंदिर में मकर संक्रांति के एक दिन बाद मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक मनोज चौधरी, विधायक मुरली भंवरा और अनेक भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से भोमियाजी का अभिषेक किया। अभिषेक के दौरान मनकामनेश्वर भोमियाजी हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

इसके पूर्व केल के पत्ते पर प्रतीक रूप से देवी स्थापना कर पहले देवी को आमंत्रित किया गया, फिर विधि-विधान से हनुमानजी का अभिषेक किया गया। श्री खंडेलवाल ने बताया, कि भगवान भोमियाजी के आशीर्वाद से जिले की पांचों विधानसभा में भाजपा की प्रचंड जीत की मनोकामना पूर्ण होने पर रुद्रा अभिषेक किया है। विधायक मनोज चौधरी ने बताया, कि यहां पर अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है। क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहती है। आने वाला संकट भी टल जाता है, इसी उद्देश्य से यहां पर अभिषेक करवाया। अभिषेककर्ता यज्ञ आचार्य कनिष्ठ द्विवेदी, गोपाल शर्मा व विद्याधर वैष्णव सहित 21 बटुक ब्राह्मणों द्वारा मनकामनेश्वर हनुमानजी सरकार का पंचामृत पूजन कर रुद्राभिषेक किया। अभिषेक का जल मनकामनेश्वर भोमियाजी की प्रतिमा से बहकर समीप राजगढ़ नदी में भेरू महाराज तक पहुंचने पर पूर्ण हुआ।

आरती के बाद महाप्रसाद वितरित हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट गोविंद यादव, भाजपा नेता जुगल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष टीकेंद्र प्रतापसिंह, पत्रकार नरेंद्र ठाकुर, जयदीप उदावत, पूर्व सरपंच पवन राठौड़, सांसद प्रतिनिधि रमेश उपाध्याय, कमल जायसवाल, किसान संघ के अध्यक्ष शांतिलाल सोलिया, पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, अखिलेश बडोला आदि हाटपीपल्या, देवास, बेहरी, बागली, चापड़ा, भमोरी, नयापुरा, छतरपुरा, अमरपुरा कई श्रद्धालु भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button