क्राइम

ऑपरेशन प्रहार: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 गिरफ्तार

Share

 

देवास/भौंरासा। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर 2 अप्रैल की रात पुलिस ने दबिश देकर 369 लीटर (41 पेटी) अवैध देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत ₹1,23,000 आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए जिलेभर में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी भौंरासा प्रीति कटारे को रात करीब 3:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोलाय जागीर में एक व्यक्ति लहसुन के बगदे में शराब की पेटियां छुपाकर खेत में बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी संदीप पिता दिनेश चौधरी (22 वर्ष, निवासी पोलाय जागीर) को पकड़ लिया।

Amaltas hospital

आरोपी के कब्जे से 41 पेटी देशी शराब बरामद कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Back to top button