देवास। बजरंगबली नगर विकास समिति द्वारा 21 से 27 जनवरी तक हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ व्यासपीठ से कथावाचक आचार्य अनिल शर्मा आसेर वाले द्वारा किया जाएगा। सुबह 9 बजे कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में माता-बहनें सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। कलश यात्रा का समापन कथा स्थल पर होगा। कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक होगी। यह जानकारी हनुमंतेश्वर बजरंगबली नगर विकास समिति ने दी।
0 Less than a minute





