धर्म-अध्यात्म

श्रीराम द्वारा में भागवत कथा 31 अगस्त से

Share

 

देवास। श्रीराम द्वारा में भागवत कथा का आयोजन 31अगस्त से किया जा रहा है। भागवत कथा का वाचन रामद्वारा के महंत स्वामी रामनारायण जी महाराज करेंगे।

संत राम सुमिरन जी ने बताया, कि भागवत कथा के अंतर्गत विभिन्न आयोजन होंगे, जिनमें कपिल भगवान का जन्म, वामन जयंती, कृष्ण जन्म, अनंत चतुर्दशी, डोल ग्यारस आदि पर्व मनाया जाएंगे। कथा का समय दोपहर एक से शाम पांच बजे तक रखा गया है। राम स्नेही सत्संग मंडल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। राम द्वारा सत्संग मंडल ने सभी भक्तजनों से कथा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Back to top button