Ujjain news अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा उज्जैन की बैठक आयोजित


नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ने बताई आगामी कार्य योजना
उज्जैन। अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज महानगर उज्जैन की बैठक गीता कॉलोनी स्थित समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष प्रेमसिंह चौहान महामंत्री व शंकरसिंह चौहान का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रेमसिंह चौहान ने आगामी कार्य योजना विस्तार से बताई और निरंतर समाज हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाएगी और आगामी माह में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण एवं परिवार मिलन कार्यक्रम किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. मनीष सौंधिया, शक्तिसिंह, मदनसिंह चौहान, सतीश बोडाना, गौतमसिंह ठाकुर, अरविंदसिंह चौहान, राम ठाकुर, प्रधानसिंह ठाकुर उपस्थित हुए। संचालन नगर महामंत्री शंकरसिंह चौहान ने किया तथा आभार यशवंतसिंह परिहार ने माना।




