मध्यप्रदेश विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने बिरसा मुंडा जयंती मनाई

– देवास, इंदौर सहित कई जिलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता हुए शामिल
देवास। मप्र विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ द्वारा कंपनी स्तर पर क्रांति सूर्य जननायक बिरसा मुंडाजी का 150वां जन्मोत्सव मनाया गया। इन्दौर, देवास, उज्जैन एवं आसपास के सभी जिलों से कर्मचारी एकत्रित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजी. गजरा मेहता कार्यपालक निदेशक एवं विशेष अतिथि एसएल करवाडिया मुख्य अभियंता, एनएस मंडलोई मुख्य अभियंता, डीके गाठे अधीक्षण यंत्री, आरबी दोहरे अधीक्षण यंत्री, शालिनी वासनिक कार्यपालन यंत्री एवं अतिथि के रूप में एसएस मौर्या प्रिंसिपल, मुजाल्दा, सुनीता बघेल, जीपी साकेत, टोडरसिंह परते, एसके सूर्यवंशी, राजेश अनुरागी, पृथ्वीराज चौधरी, जगदीश एस. अस्ताया, ऋषिराज ठाकुर, दिलीप चंद्रोले, रणजीत परमार, जितेन्द्र नागदिया, राजेन्द्र मदुराज, एमएल खरे, जगदीश चौहान, सुनील कर्मा, रणछोड अस्ताया, संजय सोनोने मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। मेहताजी का उद्बोधन क्रांतिकारी रहा। श्री गाठे ने कर्मचारियों को इमानदारी से काम करने हेतु प्रेरित किया गया। कांटाफोड़ देवास से टोडरसिंह के नेतृत्व में आई बालिकाओं ने आदिवासी शानदार डांस प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण संजय खरात ने दिया। अध्यक्षता सूर्यदेव जयसिंह प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा की गई। संचालन नमेश भोंडेकर ने किया एवं आभार प्रेमसिंह कनेश ने माना।



