देवास

Dewas weather जिले में 39 इंच से अधिक बारिश

Share

Dewas weather

देवास। जिले में इस मानसून सत्र में अब तक 999.33 मिमी अर्थात 39.34 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जिले की औसत बारिश 1067.8 अर्थात 42 इंच है। अभी लगभग 3 इंच बारिश की और जरूरत है।

जिले में पिछले 24 घण्टे में 59 मिमी बारिश हुई, जो औसत रूप से 6.56 मिमी है। पिछले 24 घण्टे में देवास में 14 मिमी, टोंकखुर्द में 4 मिमी, सोनकच्छ में 29 मिमी, हाटपीपल्या में 3 मिमी, बागली में 5 मिमी, सतवास में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले साल इस समय तक 1098.17 मिमी अर्थात 43 इंच बारिश हुई थी।

इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में 79 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 2 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। दोपहर में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button