देवास

Dewas Weather today जिले में अब तक 555 मिमी से अधिक बारिश

Share

देवास। मानसून सत्र के दौरान पिछले 24 घण्टे में जिले में 201.20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। औसत रूप से यह 22.36 मिमी है।

इस दौरान देवास में 21 मिमी, टोंकखुर्द में 11 मिमी, सोनकच्छ में 15 मिमी, हाटपीपल्या में 38 मिमी, बागली में 38, उदयनगर में 5, कन्नौद में 27.20 मिमी, सतवास में 29 मिमी व खातेगांव में 17 मिमी बारिश हुई।

जिले में अब तक औसत रूप से 555.27 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 691 मिमी बारिश हुई थी। शनिवार सुबह देवास में रिमझिम बारिश के बाद बादल छाए हुए हैं।

इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार आज देवास शहर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। वातावरण में लगभग 86 प्रतिशत तक आद्रता है। दृश्यता 6 किमी की है। बारिश होने के चांस लगभग 30 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button