देवास

साक्षरता की और बढ़ते कदम

Share

– 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं ने भी दी परीक्षा
टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत टोंकखुर्द ब्लॉक में असाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा हुई, जिसमें सामाजिक जन चेतना केंद्र पर बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर असाक्षरों ने सुबह परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर महिलाएं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, उन्होंने भी भाग लिया। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। ब्लॉक टीम बीईओ, बीआरसी, ब्लॉक समन्वयक एवं संकुल समन्वयक द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अक्षर साथी द्वारा परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर घर-घर से पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button