आपका शहर

Dewas Weather मानसून सत्र में अब तक 350 मिमी से अधिक बारिश, पिछले साल की तुलना में पिछड़ा

Share

देवास। मानसून सत्र के दौरान पिछले 24 घण्टे में जिले में 64 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। औसत रूप से यह 7.11 मिमी है।

इस दौरान देवास में 02 मिमी, टोंकखुर्द में 02 मिमी, सोनकच्छ में 04 मिमी, हाटपीपल्या में 05 मिमी, कन्नौद में 25 मिमी, सतवास में 09 मिमी एवं खातेगांव में 17 मिमी बारिश हुई।

जिले में अब तक औसत रूप से 350.56 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 489.31 मिमी बारिश हुई थी।

इस मानसून सत्र में सबसे अधिक बारिश कन्नौद के वर्षा मापन केंद्र में 470 मिमी रिकॉर्ड की गई है।

इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में लगभग 90 प्रतिशत तक आद्रता है। हवा की गति 10 किमी प्रति घण्टे रहेगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button