शिक्षा

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देवास। स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में पर्यावरण मित्र व पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता अनिल नायक एवं बुद्धसेन पटेल ने पौधारोपण किया। छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया।

संस्था प्राचार्य पम्मी नाथ ने बताया, कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। वृक्षों का रोपण ही नहीं वरन उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है। एनसीसी अधिकारी आरएस सोलंकी, एनएसएस अधिकारी केके मिश्रा के नेतृत्व में संस्था के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्था में आए श्री पटेल, श्री नायक ने बताया, कि उनके द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाकर विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज इस संस्था में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक कैलाश नारायण शुक्ला, मनोहर पटेल, राजेश निगम, अनुज जायसवाल, लोकेश सांवलिया, प्रमिला राठौर, वर्षा जैन अर्चना तोमर, डी राजेश्वरी, अंजू सोलंकी सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button