प्रशासनिक

पल्स पोलियो अभियान में स्काउट और रेडक्रास दल की घर-घर दस्तक

सतवास। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में पोलियो उन्मूलन के लिए पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है।

सीएम राइज शासकीय उमावि सतवास के स्काउट और रेडक्रास दल ने घर-घर जाकर लोगों से अपील की, कि सभी पात्र बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जाए।

संकुल प्राचार्य आशा जोशी के निर्देशन में और स्काउट एवं रेडक्रास शिक्षक मनोज दुबे के नेतृत्व में घर-घर जाकर स्काउट दल ने सम्पर्क किया। स्काउट दल एवं रेडक्रास दल ने पोलियो बूथ पर भी जाकर सेवा कार्य किया।

घर-घर जाकर समझाया, कि आप स्वयं तो अपने पात्र बच्चों को यह दवा पिलवाए साथ ही अपने आस पड़ोस एवं मोहल्ले के बच्चों को भी यह दवा पिलवाए। आंगनवाड़ी केन्द्रो पर जाकर भी स्काउट एवं रेडक्रास दल ने जनसमुदाय को प्रेरित किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता कुलकर्णी, संगीता राठौर, एएनएम मैडम आदि ने भी सहयोग किया। विद्यालय एवं अस्पताल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button