शिक्षा

बोर्ड परीक्षा में अनुष्का उपाध्याय को सुयश, 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए

टोंकखुर्द। माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुए। इसमें आदर्श ग्राम चिड़ावद के मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी अनुष्का पिता संजय उपाध्याय ने कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अनुष्का ने 94.4 प्रतिशत सहित  कुल 500 में से 472 अंक प्राप्त किए। सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त कर अंग्रजी विषय में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए।

अनुष्का के पिता संजय उपाध्याय शिक्षक हैं तथा माता कल्पना उपाध्याय गृहणी हैं। अनुष्का ने बगैर कोचिंग के घर पर रहकर ही पढ़ाई की।

अनुष्का का सपना मेहनत कर आगामी परीक्षाओं में अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर अपने गांव  तथा जिले  का नाम प्रदेश में रोशन करना है।  अनुष्का की उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों सहित परिवार के लोगों तथा ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। अनुष्का उपाध्याय ग्रेविटी कान्वेंट स्कूल टोंककलां की छात्रा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button