धर्म-अध्यात्म

आज शिक्षकों के कंधों पर स्वर्णिम भारत को नशामुक्त करने की जिम्मेदारी है- गायत्री परिवार

शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में नशाबंदी क्रांति का शंखनाद

Share

 

 

गायत्री परिवार का 107वाँ नशा मुक्ति सेमिनार

देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देशभर में मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच लगातार नशा मुक्ति आयोजन किए गए। जिसमें नुक्कड़ नाटक, रैलियां, सभाएं और सेमिनार के माध्यम से लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा हैं, इसी कड़ी में गायत्री परिवार शाखा देवास द्वारा शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया।

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में गायत्री परिवार की टीम द्वारा नशा मुक्ति सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें गायत्री परिवार के जिला संयोजक बाबूलाल खंडेलवाल, केन्द्रीय प्रतिनिधि महेश आचार्य, युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले, सुभाष जैन, देवीशंकर तिवारी, सालिगराम सकलेचा ने महाविद्यालय के अध्यापकों को संबोधित किया। नशा मुक्ति सेमिनार का शुभारंभ महाविद्यालय की ममता शर्मा, सरिता शिंदे व मीना कुशवाहा ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की तत्पश्चात अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

नशा मुक्ति सेमिनार के अंतर्गत महाविद्यालय के दिनेश चौधरी ने प्रभावी नशा मुक्ति गीत प्रस्तुत किया। नशा मुक्ति सेमिनार में जिला संयोजक बाबूलाल खंडेलवाल एवं प्रमोद निहाले ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षकों के कंधों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारियों का बोझ है जिसने नशा मुक्त भारत का संकल्प भी शामिल है। शिक्षकों का दायित्व है कि शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों के जीवन को नशा मुक्त करने में अपनी अहम भूमिका हैं। केन्द्रीय प्रतिनिधि महेश आचार्य एवं देवीशंकर तिवारी ने कहा कि नशे से दूरी बनाने के लिए आपको गायत्री मंत्र से जुड़ना होगा जो कि आपको नशा छुड़ाने में बहुत अधिक सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में अध्यापक जयसिंह ठाकुर द्वारा भी नशा मुक्ति पर प्रकाश डाला गया। गायत्री परिवार के सालिगराम सकलेचा द्वारा नवयुग का संविधान (युग निर्माण सत्संकल्प) के 18 सूत्रों का वाचन कर समझाया गया।

आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य अभयसिंह तोमर, व्याख्याता दीपक पाटीदार, वी.डी. बैरागी एवं सतीश शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। नशा मुक्ति सेमिनार का सफल संचालन गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष जैन द्वारा किया गया एवं आभार महाविद्यालय की कार्यक्रम संयोजक नीलिमा दुबे द्वारा किया गया।

Back to top button